टैक्स कलेक्शन में उछाल: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 49% बढ़ा, इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 30% का उछाल

Economy- अर्थव्यवस्था  

टैक्स कलेक्शन में उछाल: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 49% बढ़ा, इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 30% का उछाल

M Y Teamदिनांक १० अप्रेल २०२२

वित्त वर्ष 2021-2022 में डायरेक्ट टैक्स ( इनकमटेक्स )  कलेक्शन 49% जबकि इनडायरेक्ट टैक्स ( आयात शुल्क और जीएसटी ) कलेक्शन 30% बढ़ा है। रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बजाज ने कहा कि बेहतर टैक्स रेवेन्यू इकोनॉमी की फ्लेक्सिबिलिटी को दर्शाता है और भारत की अर्थव्यवस्था अनुमानोकी तरह तेजी से बढ़ रही है यह भी दर्शाता है I FY22 में टैक्स-टू-जीडीपी रेश्यो बढ़कर 11.7% हो गई, जो FY21 में 10.3% थी। यह 1999 के बाद सबसे ज्यादा है।

बजट अनुमान से ज्यादा टैक्स कलेक्शन

बजाज ने बताया कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन FY22 में 14.10 लाख करोड़ रुपए रहा है। बजट अनुमान से ये 3.02 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.02 लाख करोड़ रुपए के बजट अनुमान के मुकाबले 12.90 लाख करोड़ रुपए रहा। यानी इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बजट अनुमान से 1.88 लाख करोड़ ज्यादा रहा है।

इस हिसाब से सरकार का ग्रॉस टैक्स कलेक्शन रिकॉर्ड 27.07 लाख करोड़ रुपए रहा।

सौजन्य-दैनिक भास्कर

https://www.bhaskar.com/business/news/direct-tax-collection-up-by-49-indirect-tax-collection-up-by-30-to-reach-1290-lakh-crore-129630064.html?ref=inbound_More_News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *