आत्मनिर्भर भारत चुना गया साल २०२० का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द

Modi Magic

आत्मनिर्भर भारत  चुना गया साल २०२० का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द

M Y Team दी. २ फेब्रुअरी २०२१

भारत में कोरोना महारामारी (Corona pandemic) के दौरान मोदीजी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान का नारा लगाया गया था, जिसका मतलब स्वयंपूर्ण होना ( Self Reliant ) या अपने बलबूते पर अवलंबित होना ऐसा है I कोरोना महामारी जैसे संकट घड़ी में आत्मनिर्भर बने रहने का था। अब ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज (Oxford languages) ने आत्मनिर्भर भारत को साल  २०२०  का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया गया है। यह शब्द भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा चुना गया है। ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द से यहां तत्पर्य ऐसे शब्द से है, जो पिछले साल के लोकाचार, मनोदशा या स्थिति को प्रतिबिंबित करे और जो सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में लंबे समय तक बने रहने की क्षमता रखता हो।

देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
ऑक्सफोर्ड लैंग्विज ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब कोविड-१९  से निपटने के लिए पैकेज की घोषणा की थी, तो उन्होंने वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश को एक अर्थव्यवस्था के रूप में, एक समाज के रूप में और व्यक्तिगत तौर पर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया था।

उसने कहा कि इसके बाद ही ‘आत्मनिर्भर भारत शब्द का इस्तेमाल भारत के सार्वजनिक शब्दकोष में एक वाक्यांश और अवधारणा के रूप में काफी बढ़ गया। इसका एक बड़ा उदाहरण भारत का देश में कोविड-१९ के टीका का निर्माण करना भी है।

ऑक्सफोर्ड यूनिर्विसटी प्रेस इंडिया 
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आत्मनिर्भर भारत अभियान को रेखांकित करते हुए एक झांकी भी निकाली गई थी। ऑक्सफोर्ड यूनिर्विसटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक शिवरामकृष्णन वेंकटेश्वरन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को कई क्षेत्रों के लोगों के बीच पहचान मिली क्योंकि इसे कोविड-१९  से प्रभावित अर्थव्यवस्था से निपटने के एक हथियार के तौर पर भी देखा गया।

साल २०१८  में शब्द चुना गया था नारी शक्ति
यह बता दें कि साल २०१९  में नए साल में भारत को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में उसका नया हिंदी का शब्द नारी शक्ति को चुना गया था। श्री मोदी जी  इस शब्द को हमेशा उनके हर एक सभामें और बहुत सारी योजनाओ में इस्तेमाल करते है I उसके कारण मोदी सरकार के कार्यकालमें यह शब्द लोकप्रिय हो गया I   दरअसल साल २०१८  में नारी शक्ति को लेकर काफी खबरें चर्चा में रहीं और उतना ही चर्चा में रहा ‘नारी शक्ति’ शब्द। इसी की लोकप्रियता को देखते हुए विश्व की सबसे प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसे हिंदी शब्दावली के रुप में वर्ड ऑफ ईयर २०१८  चुना था । अभी नारी शक्ति शब्द के साथ आत्मनिर्भर भारत शब्द भी आपको   ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी आपको देखने को मिल सकता है।

====  +  ====

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *