अक्टूबर महीनेमें 1.52 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ. ये पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले 17% ज्यादा है

News & Updates ताजा खबर

अक्टूबर महीनेमें 1.52 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ. ये पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले 17% ज्यादा है

M Y Team. दिनांक १ नवंबर २०२२  

अक्टूबर में GST कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ है, जो सितंबर के 1.47 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले ज्यादा है। साल दर साल (YOY) के हिसाब में इसमें 17% की बढ़त देखने को मिली है। अक्टूबर 2021 में 1.30 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्शन हुआ था।

ग्रॉस GST कलेक्शन 1,51,718 लाख करोड़ रुपए रहा। इसमें CGST 26,039 करोड़ रुपए, SGST 33,396 करोड़ रुपए, IGST 81,778 करोड़ रुपए (37,297 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से कमाए) और  सेस से 10,505 करोड़ रुपए (825 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से इकट्ठा) सरकार के खजाने में आए।

अप्रैल में बना था GST कलेक्शन का रिकॉर्ड
अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा है। अप्रैल में 1.67 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था।

पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। इसके अनुसार केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) है।

आंकड़ों के अनुसार उपकर के जरिए 10,505 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। जीएसटी संग्रह लगातार आठ महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो अगस्त 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।

GST कलेक्शन में ये राज्य रहे सबसे अव्वल
अक्टूबर 2022 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 19% बढ़कर 23,037 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 10,996 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और तमिलनाडु 9,540 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।

GST के 4 स्लैब
GST में 5, 12, 18 और 28% के चार प्रमुख स्लैब हैं। हालांकि, गोल्ड और गोल्ड ज्वेलरी पर 3% टैक्स लगता है। कुछ अनब्रांडेड और अनपैक्ड प्रोडक्ट ऐसे भी है जिनपर GST नहीं लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *