One Nation One Fertilizer फर्टिलाइजर की चोरी और कालाबाजारी रोकनेके लिए मोदी सरकार की नयी पहल

For Kisan किसानो के लिए

One Nation One Fertilizer फर्टिलाइजर की चोरी और कालाबाजारी रोकनेके लिए मोदी सरकार की नयी पहल

M Y Team २५ अगस्त २०२२

फर्टिलाइजर चोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने एक नई परियोजना (One Nation One Fertilizer) लागू की है। इसके चलते अब देश में आगामी रबी सीजन से एक जैसी फर्टिलाइजर (खाद) मिलेगी। इसी के साथ यह कंपनियों की बजाय भारत ब्रांड नाम से जानी जाएगी। केंद्र ने प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना लागू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत यूरिया, डीएपी, एमओपी और एनपीके एक ही ब्रांड के नाम से उपलब्ध होंगे। केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर (Fertilizer) मंत्रालय की तहफ से इस आशय का निर्देश सभी फर्टिलाइजर कारखानों, स्टेट ट्रेडिंग कंपनियों और फर्टिलाइजर की विपणन कंपनियों को बुधवार को जारी किया गया है। फर्टिलाइजर की बोरियों पर दर्ज लोगो से स्पष्ट होगा की यह खाद केंद्रीय सब्सिडी वाली है।

पुरानी बोरियों को खपाने की डेडलाइन तय

फर्टिलाइजर कंपनियों को ये सलाह दी गई है कि वो मेट्रोलाजी एक्ट, फर्टिलाइजर के लिए पैक्ड कमोडिटी एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया को पूरी करें। सभी कंपनियों से कहा गया है कि वे 19 सितंबर 2022 के बाद पुरानी डिजाइन और लोगो वाली बोरियों की खरीद न करें। फर्टिलाइजर की पैकिंग के लिए खरीदी जाने वाली नई बोरियां एक राष्ट्र-एक उर्वरक के तहत डिजाइन वाली ही होनी चाहिए। नए ब्रांड के फर्टिलाइजर दो अक्टूबर 2022 से बाजार में उतारे जाएंगे। कंपनियों को अपनी पुरानी बोरियों को खपाने के लिए 21 दिसंबर 2022 तक समय दिया गया है I

इससे खाद की चोरी रुकेगी

इससे फर्टिलाइजर चोरी को घटाने में मदद मिलेगी। फर्टिलाइजर की बोरी पर एक साइड के दो तिहाही हिस्से पर नए ब्रांड और लोगो का उल्लेख होगा। बाकी एक तिहाई हिस्से में कंपनी अपना ब्यौरा और निर्धारित तथ्य प्रिंट करेगी। प्रत्येक बोरी पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना छपा रहेगा। इससे चोरी रोकने में मदद मिलेगी। अगर कहीं कालाबाजारी होती है तो भी इस योजनासे  जल्द से जल्द उन्हें पकड़ा जा सकेगा।

सौजन्य- नवभारत टाइम्स

https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/one-nation-one-fertilizer-this-step-of-the-government-will-stop-the-theft-of-fertilizer-know-detail/articleshow/93775979.cms

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *