देश का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट फरवरी में 22.36% बढ़ा, व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर

News & Updates- ताजा खबरे  

देश का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट फरवरी में 22.36% बढ़ा, व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर

M Y Team दिनांक २ मार्च २०२२

भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट फरवरी में 22.36% बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और केमिकल जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का एक्सपोर्ट बढ़ा है I  एक साल पहले यानी फरवरी 2021 में यह 27.63 अरब डॉलर था। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किए। वहीं फरवरी 2022 में इंपोर्ट 55.01 अरब डॉलर रहा जो फरवरी 2021 में 40.75 अरब डॉलर से करीब 35% ज्यादा है। इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बीच अंतर को बताने वाला व्यापार घाटा फरवरी 2021 में 13.12 अरब डॉलर रहा था।

अप्रैल 2021-फरवरी 2022 इस ११ महीनों में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 374.05 डॉलर रहा। ये अप्रैल 2020-फरवरी 2021 के 256.55 डॉलर से 45.80% ज्यादा है। अप्रैल 2019-फरवरी 2020 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 291.87 अरब डॉलर था। इससे तुलना करने पर 2022 में 28.16% की बढ़ोतरी नजर आती है।

अप्रैल 2021-फरवरी 2022 में भारत का इंपोर्ट 550.12 अरब डॉलर रहा।  यह अप्रैल 2020-फरवरी 2021 के 345.54 अरब डॉलर से 59.21% ज्यादा है। अप्रैल 2019-फरवरी 2020 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 443.24 अरब डॉलर था। इससे तुलना करने पर 2022 में 24.11% की बढ़ोतरी नजर आती है।

इससे पहले जनवरी 2022 में साल-दर-साल आधार पर मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 25.3% बढ़ा था I  लेकिन जनवरी की एक्सपोर्ट  दिसंबर 2021 के एक्सपोर्ट की तुलना में 8.7% गिरकर 34.5 अरब डॉलर हो गया था। वहीं इंपोर्ट साल-दर-साल 23.5% बढ़ा था, लेकिन दिसंबर 2021 की तुलना में 12.8% गिरकर 51.9 अरब डॉलर हो गया था।

साल-दर-साल आधार पर फरवरी 2022 में व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर रहा। जबकि अप्रैल 2021-फरवरी 2022 के दौरान यह 176.07 अरब डालर था। इससे पहले जनवरी 2022 में साल-दर-साल आधार पर व्यापार घाटा 17.42 अरब डॉलर रहा था।

मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान 45.80 फीसदी बढ़कर 374.05 अरब डॉलर रहा। इसस पहले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था।”

मौजूदा वित्त वर्ष के 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में आयात 59.21 फीसदी बढ़कर 550.12 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 अरब डॉलर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 88.99 अरब डॉलर था।

====

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *